बिहार में अगले 7 दिनों तक लगातार होगी बारिश,मौसम विभाग ने किसानों को दी विशेष सलाह

 बिहार में अगले 7 दिनों तक लगातार होगी बारिश,मौसम विभाग ने किसानों को दी विशेष सलाह
Sharing Is Caring:

बिहार की राजधानी पटना और दक्षिणी हिस्सों में मॉनसून शुक्रवार से ही बारिश करा रहा है। बारिश और बादलों के चलते पारा लुढ़क गया और गर्मी के साथ उमस भी काफी कम हो गई। शुक्रवार को पटना के अलावा सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, दरभंगा, गया, नवादा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, जमुई, गोपालगंज, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय और रोहतास जिले की कुछ जगहों पर बरसात हुई।

IMG 20230909 WA0006

आज के लिए भी मौसम विभाग ने कई जिलों की कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार की दोपहर अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया। इसके मुताबिक आज यानी 09 सितंबर 2023 को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय में अनेक स्थानों पर बारिश की पूरी संभावना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post