लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का काला दिवस आज,नीतीश सरकार पर सम्राट चौधरी ने विजय सिंह की हत्या का लगाया आरोप

 लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का काला दिवस आज,नीतीश सरकार पर सम्राट चौधरी ने विजय सिंह की हत्या का लगाया आरोप
Sharing Is Caring:

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी। शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है।प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र ने विजय सिंह की हत्या की है। इसके विरोध में पूरे बिहार में पार्टी की ओर से शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।bihar bjp protest 1689234057 सम्राट चौधरी ने मृतक विजय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और कहा कि बीजेपी परिवार को गोद लेकर उनकी चिंता करेगी।सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। सांसदों, विधायकों को भी नहीं छोड़ा गया। राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। उनसे प्रतिनिधि मंडल पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। bihar bjp 1689222526विधानसभा और विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगेंगे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों बरसाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जंगलराज रिटर्न हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव, संजय मयूख, अरविंद सिंह, अशोक भट्ट आदि मौजूद रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post