आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं क्या सपा,बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं?रैली में बोले सीएम योगी

 आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं क्या सपा,बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं?रैली में बोले सीएम योगी
Sharing Is Caring:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें दंगे भड़काती थीं, कर्फ्यू लगता था। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। सवाल उठाते हुए कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं. क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं? साथ ही कहा कि अब पश्चिमी यूपी में ‘कांवड़ यात्रा’ पूरे उत्साह और उल्लास से निकाली जाती है।सीएम की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण 26 अप्रैल को जिले में मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे हैं। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे। सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मुस्तैद हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post