शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य को लेकर आया अपडेट,आईसीयू से समान्य रूम में किए गए शिफ्ट,पड़ा था दिल का दौरा

 शाहनवाज हुसैन के स्वास्थ्य को लेकर आया अपडेट,आईसीयू से समान्य रूम में किए गए शिफ्ट,पड़ा था दिल का दौरा
Sharing Is Caring:

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें कल शाम को हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लेस्टी की गई थी। डॉक्टर ने बताया है कि शाहनवाज हुसैन कल से बहुत बेहतर स्थित में हैं। उन्हें ICU से सामान्य रूम में शिफ्ट किया गया है। वह अगले कुछ दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे।

IMG 20230927 WA0029

दरअसल बीती शाम को अचानक शाहनवाज हुसैन की तबीयत खराब हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका बीपी हाई हो गया। इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी कराई गई तो कुछ ब्लॉकेज मिले, जिसके बाद उनका डॉक्टरों ने उपचार किया। लीलावती अस्पताल ने बताया कि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है, उन्हें ICU में रखा गया है। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज हुसैन मुंबई में बांद्रा विधायक और बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर गए थे। यहीं उन्हें परेशानी होने लगी। उनकी तबीयत खराब होती देख आशीष शेलार उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन् फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post