हम मणिपुर की बात कर रहे,पीएम ईस्ट इंडिया पर बोल रहे: खरगे

 हम मणिपुर की बात कर रहे,पीएम ईस्ट इंडिया पर बोल रहे: खरगे
Sharing Is Caring:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आकर मणिपुर की स्थिति पर बोलने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो ईस्ट इंडिया पर बात कर रहे हैं. आज उनको ईस्ट इंडिया की याद आ रही है. नाम बदलने से कुछ नहीं होता तो उनको घबराहट क्यों हो रही है. वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर आज पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबन्धन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है।pm modi 3 ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया जोड़ा था। वही आपको बता दें कि आगे भाजपा संसदीय दल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उसने विपक्ष में बने रहने का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के समर्थन से 2024 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी और उनकी सरकार के अगले कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। Parliament oppostion protestदरअसल आपको मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बीजेपी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के आचरण से पता चलता है कि उसने लंबे समय तक स्थायी रूप से विपक्ष में रहने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष मैंने आज तक नहीं देखा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post